Apply For Dance competition
  • Download  
23-01-2026

शैक्षणिक भ्रमण: ज्ञान को अनुभव से जोड़ने की एक सार्थक पहल

   

                                                   लेखिका-   डॉ गीतांजलि बौहरे 
                                                             सहायक प्राध्यापक
                                           drgeetanjali.bohare71@gmail.com

           माधव शिक्षा महाविद्यालय द्वारा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए एक शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। इस भ्रमण में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ समस्त शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

          इस शैक्षणिक यात्रा के अंतर्गत विद्यार्थियों को जौरासी, ओरछा, झांसी का किला तथा दतिया जैसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन कराया गया। इन स्थलों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य कला एवं सांस्कृतिक मूल्यों को प्रत्यक्ष रूप से समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

          इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक ज्ञान का विकास करना तथा पुस्तकों में पढ़े गए तथ्यों को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थलों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, महत्व और उनसे जुड़ी घटनाओं की जानकारी प्राप्त की, जिससे उनकी जिज्ञासा और सीखने की रुचि में वृद्धि हुई।

           भ्रमण के उपरांत महाविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया कि वे देखे गए स्थलों पर आधारित अपने-अपने प्रोजेक्ट तैयार करें। इन प्रोजेक्ट्स की प्रस्तुति हेतु एक एक दिवसीय प्रेजेंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी छात्र-छात्राएँ अपने विचार, अध्ययन और अनुभव प्रस्तुत करेंगे।

           प्रेजेंटेशन के आधार पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान कर पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। यह पहल विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास को बढ़ावा देगी। कुल मिलाकर यह शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं अनुभवात्मक सिद्ध हुआ। इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल विद्यार्थियों की विषयगत समझ को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि उनके प्रस्तुतीकरण कौशल, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।