Apply For Dance competition
  • Download  
10-06-2023

महिला दिवस मनाया गया

माधव शिक्षा महाविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि महाविद्यालय के सभी पुरुष स्टाफ ने महिला दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती का पूजन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ विवेक भदौरिया द्वारा करते हुए किया गया। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ विकास गोरे ने किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में प्राचीन काल से वर्तमान समय तक विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा किए गये उत्कृष्ट कार्यों पर प्रकाश डाला। सहायक प्राध्यापक डॉ श्याम मोहन शर्मा द्वारा महिलाओं की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उनकी सहभागिता पर विचार व्यक्त किए।डॉ राजकरण सिंह ने जय शंकर प्रसाद की कविता नारी तुम केवल श्रद्धा हो, विश्वास रजत नगतल में, पीयूष स्रोत्र सी बहा करो, जीवन के सुंदर समतल में को सन्दर्भित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। योगेंद्र सिंह राजपूत ने महिला दिवस पर शुभकामना देते हुए उनकी उन्नति, संवृद्धि एवं सुरक्षा पर अपने विचार व्यक्त किए। कमलकिशोर शर्मा ने बताया कि हमारी भारतीय संस्कृति हमें प्रातः काल से लेकर सयन तक मातृ शक्ति को नमन एवं स्मरण करना सिखाती है। तथा उन्होंने प्रातःस्मरणीय महान नारियों पर विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ विकास गोरे ने सभी महिला स्टाफ को उपहार देकर महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी एवं आभार व्यक्त किया।