Apply For One Day Workshop TLM 2.0
  • Download  
23-02-2023

शिक्षक दिवस पर डॉ. कल्याणकर सम्मानित

श्रीराम एक्सप्रेस, ग्वालियर । माधव शिक्षा महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माधव महाविद्यालय के खेल विभागाध्यक्ष डॉ. केके कल्याणकर उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का स्वागत महाविद्यालय के डॉ. राजकरण सिंह एवं डॉ. श्याम मोहन शर्मा ने किया व प्राचार्य डॉ विवेक भदौरिया एवं डीएलएड विभागाध्यक्ष डॉ विकास गोरे ने डॉ. केके कल्याणकर का शिक्षक के रूप में सम्मान किया। सम्मान स्वरूप उन्हें शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिका डॉ मनीषा पाठक ने किया एवं कार्यक्रम का आभार व्यक्त डॉ गीतांजलि बौहरे ने किया। इस इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।